भूमि अधिग्रहण के विरोध में घुलघुली बचाव संघर्ष समिति का 31 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट उमरिया घेराव

Oct 30, 2025 - 22:13
 0  9
भूमि अधिग्रहण के विरोध में घुलघुली बचाव संघर्ष समिति का 31 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट उमरिया घेराव

उमरिया। कोल इंडिया जोहिला एरिया द्वारा ग्राम घुलघुली एवं आसपास के क्षेत्रों में किसानों की उपजाऊ भूमि और मकानों का अधिग्रहण बिना ग्रामीणों की सहमति के किया जा रहा है। इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरोध में घुलघुली बचाव संघर्ष समिति ने आंदोलन का ऐलान किया है।  समिति के संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह ने बताया कि इस अधिग्रहण से सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण लंबे समय से मुआवज़ा, रोजगार और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, परंतु प्रशासन और कोल इंडिया प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।  इसी के विरोध में 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को हजारों प्रभावित ग्रामीण कलेक्ट्रेट उमरिया का घेराव करेंगे और अपनी 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपेंगे।

          मुख्य मांगों में भूमि अधिग्रहण पर रोक, उचित मुआवज़ा, प्रत्येक परिवार को रोजगार, पुनर्वास नीति का पालन, पर्यावरण नियंत्रण, एवं CSR व खनिज मद के लाभों का पारदर्शी वितरण शामिल है।  श्री सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और कोल इंडिया प्रबंधन ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो संघर्ष समिति उग्र आंदोलन करने को विवश होगी।  समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस न्यायपूर्ण आंदोलन में शामिल होकर किसानों की आवाज़ को बुलंद करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow