विधायक बांधवगढ,कलेक्टर ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

May 16, 2026 - 22:25
 0  5
विधायक बांधवगढ,कलेक्टर ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रथ के माध्यम से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

उमरिया।  वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप मे मनाए जाने के अवसर पर कृषि एवं अन्य संबंधित विषयों की जानकारी देने के उद्देश्य से 10 दिनों के लिए कृषि रथ यात्रा निकाली जा रही है । रथ यात्रा को विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह, कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।  यह रथ करकेली, पाली एवं मानपुर विकासखंड में जाकर उर्वरको का अत्यधिक उपयोग नुकसान का कारण, नरवाई न जलाकर इसे आय का जरिया बनाने, ई विकास पोर्टल की जानकारी प्रदाय करेगा । उन्होने कृषि अमले से कहा कि जिन कर्मचारियो कि ड्यूटी कृषि रथ के लिए लगाई गई है ,वे रूटचार्ट के अनुसार कृषि रथ को उस ग्राम तक ले जाएं तथा किसानों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हे सहज,सरल भाषा में खेती किसानी करने के तौर तरीको को बताएं। 

          रथ को हरी झंडी दिखाने के दौरान उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी, सहायक संचालक उद्यानिकी झनक सिंह मरावी, सहायक कृषि यंत्री मेघा पटले, मत्स्य विभाग से जी लाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow