15 वर्षीय मयंक चौधरी लापता, बेटे की तलाश में भटक रहा परिवार—हर पल बढ़ रही चिंता
उमरिया। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 8 से 15 वर्षीय किशोर मयंक चौधरी के लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। मयंक मूलतः लालनगर कैमूर (Kaimor), जिला कटनी का निवासी है, जो मानपुर में अपने रिश्तेदार पी.डी. प्रभाकर के घर घूमने आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, मयंक 14 मई 2026, गुरुवार को शाम लगभग 6:30 बजे पी.डी. प्रभाकर के घर के बाहर से अचानक लापता हो गया। देर रात तक परिजनों ने आसपास, बाजार, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 15 मई 2026 को थाना मानपुर में सूचना दर्ज कराई।
लापता मयंक का कद 5 फुट 6 इंच, रंग गोरा है। घटना के समय उसने सफेद टी-शर्ट और काला लोवर पहन रखा था।मयंक के अचानक लापता होने के बाद परिवार का बुरा हाल है। परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ रही है और घर का माहौल गमगीन बना हुआ है। हर गुजरते पल के साथ परिवार की चिंता और गहरी होती जा रही है।
परिजनों ने आमजन से हाथ जोड़कर अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मयंक कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर : 9098093986
एक छोटी-सी सूचना मयंक को उसके परिवार तक पहुंचा सकती है। कृपया इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें - पी. डी. प्रभाकर मानपुर।
What's Your Reaction?