लोमड़ी के हमले में दो महिला समेत तीन घायल
उमरिया। कोतवाली थाना अंतर्गत पहाड़ी गांव ग्राम मरदर में सुबह कई स्थानीय ग्रामीणों पर लोमड़ी ने हमला किया है, इस हादसे में एक 13 वर्षीय युवती, एक महिला सहित तीन स्थानीय ग्रामीण घायल बताये जा रहे है, इन सभी पीड़ित जनों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार एवम रेबीज आदि का टीका लगाया गया है।
बताया जाता है कि इस हमले में घायल रामफल पिता पुरन सिंह उम्र 45 वर्ष सुबह अपने खेत पर पानी आदि लगा रहा था, इसी दौरान लोमड़ी (सिकटा) ने हमला किया है, बाद में घटना से कुछ दूर 13 वर्षीय सविता पिता दुल्लू अगरिया पर लोमड़ी ने हमला किया, इस हमले के बाद एक बार फिर गुड़िया पति दयाराम सिंह पर लोमड़ी ने हमला किया है, इस तरह 15 से 20 मिनट के अंदर लोमड़ी ने गांव के तीन लोगों पर हमला कर घायल किया है।
खबर है कि इन हमलों में लोमड़ी ने सभी के पैर हाथ मे दांत गड़ाए है, जिससे सभी चोटिल हुए है। लोमड़ी के इस असमान्य हरकत से ग्रामीणों में दहशत है, ग्रामीणों का मानना है कि लोमड़ी सम्भवतः पागल हो गई है, जिस वजह से रहवासी क्षेत्र में आकर ग्रामीणों को निशाना बना रही है।
What's Your Reaction?