तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ आज से
संदेश नाट्य मंच रंगमंडल उमरिया का आयोजन
उमरिया। अत्यंत हर्ष का विषय है कि सिर्फ़ नगर ही नहीं वरन्,पूरे संभाग की एकमात्र पंजीकृत नाट्य संस्था, संदेश नाट्य मंच एवं रंगमंडल , उमरिया अपनी स्थापना के 30 में वर्ष की रंग यात्रा का आयोजन कर रहा है। संस्था की स्थापना 1 मार्च 1997 को हुई थी और 1 मार्च 2026 से संस्था के तीसवें वर्ष के प्रवेश की गरिमामई शुरुआत हुई। इस गरिमामई 30वें वर्ष की रंग यात्रा के दूसरे पड़ाव में संदेश नाट्य मंच (रंगमंडल) द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी शुरुआत आज से यानी दिनांक 17 मई 2026 से होगी । यह समारोह तीन दिन चलेगा 17, 18 ,और 19 मई 2026 । इस नाट्य समारोह का आयोजन नगर के सुप्रसिद्ध सिंधी धर्मशाला में संपन्न होगा।
दिनांक 17 मई 2026 को दो प्रस्तुतियां हैं ,,नाटक शिकारी (द सिडक्शन) इसके लेखक हैं प्रख्यात लेखक, एंटोन चेखव और दूसरी प्रस्तुति है "मौसाजी" कहानी मंचन यह प्रख्यात लेखक उदय प्रकाश की कहानी है और इन दोनों ही प्रस्तुतियों के निर्देशक हैं, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली ) के स्नातक पंकज दुबे है।
दूसरी प्रस्तुति दिनांक 18 मई 2026 को संपन्न होगी जिसका नाम है ,तुमने क्यों कहा था खूबसूरत, हो यह कहानी है प्रख्यात लेखक यशपाल की जिसका नाट्य रूपांतरण किया है। अख्तर अली ने परिकल्पना एवं संयोजन अंकित मिश्रा एवं निर्देशन है गौरव सिंह राजपूत ने किया है। यह प्रस्तुति रंग उत्सव नाट्य समिति रीवा की होगी।
तीसरी प्रस्तुति दिनांक 19 मई 2026 को होगी, नाटक का नाम है ,,उल्लू पंचायत ,, यह पंचतंत्र की एक कहानी है , जिसका मार्गदर्शन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक डॉ .योगेंद्र चौबे जी ने किया है और इसका निर्देशन युवा रंग निदेशक मोहन सागर ने किया है। यह प्रस्तुति कहानी बाज थिएटर सोसाइटी, (रायगढ़) छत्तीसगढ़ की होगी। *संस्था के निर्देशक पंकज दुबे का उमरिया नगर के समस्त रंग प्रेमियों कला प्रेमियों एवं कलाकारों से यह अनुरोध है कि वे तीनों ही दिन नाट्य प्रस्तुति के समय शाम को 7:00 बजे निश्चित तौर पर सपरिवार और मित्रों के साथ नाट्य प्रस्तुति का आनंद लेने के लिए सिंधी धर्मशाला, स्टेशन रोड उमरिया में अवश्य पधारें और नगर की इस ऐतिहासिक परंपरा को जीवित रखने और उसे पुष्पित पल्लवित करने में अपना अमूल्य सहयोग अवश्य दें ।
What's Your Reaction?