ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, वही एक आज घायल

Jul 4, 2022 - 22:18
 0  98
ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, वही एक आज घायल

उमरिया।   रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर दूर रेल ट्रैक पर 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सुबह 11 बजे मिला है, सूत्रों की माने तो मृत युवक किसी ट्रैन हादसे का शिकार हुआ है, जिसमे उसकी मौत हुई है।  घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही में जुट गई है।

          बताया जाता है कि मृत युवक की शिनाख्त फिलहाल नही हो पाई है, बताया जाता है कि प्रथम दृष्ट्या मृत युवक के शिनाख्त का प्रयास पुलिस करेगी और फिर हादसे के कारणों की जांच करेगी,फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर ज़रूरी कार्यवाही कर पीएम आदि की तैयारी में जुट गई है।  वही आज सुबह सुबह फिर एक रेल दुर्घटना प्रकाश में आई है जिसमे उमरिया के लोढ़ा स्टेशन के समीप एक अज्ञात युवक ट्रेन से कट गया है, गंभीर चोट आने पर रेलवे पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल एंबुलेंस से लाया गया है, मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुची है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow