कुपोषण से जंग जीतने की ओर नन्हीं मोलिशा, एनआरसी में शुरू हुआ विशेष उपचार
उमरिया। गंभीर कुपोषण से जूझ रही 14 माह की मासूम मोलिशा अब स्वास्थ्य लाभ की ओर बढ़ रही है। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्ची का विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। मंगलवार को जनसुनवाई में मामला सामने आने के बाद कलेक्टर श्रीमती सहाय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को तत्काल एनआरसी में भर्ती कराया था।
बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचकर ली गई जानकारी में सिविल सर्जन डॉ.के.सी.सोनी ने बताया कि 14 माह की मोलिशा का वजन करीब 4.8 किलोग्राम है, जो सामान्य से काफी कम है। बच्ची को एनआरसी में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और पोषण स्तर सुधारने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर है।
बच्ची के पिता लखन वंशकार ने बताया कि मोलिशा का जन्म उनकी पत्नी के मायके जयसिंहनगर चिकित्सालय में हुआ था। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब मासूम मोलिशा के स्वस्थ जीवन की उम्मीद मजबूत होती नजर आ रही है।
What's Your Reaction?