किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल ने किया पदभार ग्रहण
नर्मदापुरम। आज सेठानी घाट पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के अंतर्गत माँ नर्मदा मईया का विधिवत् पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्री अलकेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया , पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री अनिल कुशवाह सहित पार्टी के वरिष्ठजन, भाजपा जिला पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?