विवेकानंद युवा मंडल एवं महाराष्ट्र मंडल नर्मदा पुरम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
नर्मदापुरम विवेकानंद युवा मंडल नर्मदापुरम के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा नेता प्रसन्न हर्णे के नेतृत्व में महाराष्ट्र मंडल नर्मदापुरम के सदस्यों ने डाक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री म प्र शासन से भोपाल में भेंट कर नववर्ष एवं गुडीपडवा की शुभकामनाएं दी।
मराठी साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र समाज मंडल के सौ वर्ष होने पर नर्मदापुरम, जबलपुर,सागर, दमोह, बीना, छतरपुर, इंदौर,ग्वालियर के बडी संख्या में महाराष्ट्रीय परिवार परंपरागत महाराष्ट्रीयन संस्कृति वेशभूषा में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसन्न हर्णे एवं अतुल नीले ने डाक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री म प्र शासन को गुडी भेंट कर नववर्ष एवं गुडीपडवा की शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?