घर में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक
उमरिया। जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम बरौदा में सोमवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार मोहन पिता गुलजारी के घर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और बर्तन पूरी तरह जल गए। आग लगने का कोई कारण पता नहीं चल सका, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। हकाकी इतने बीत जाने के बाद भी आज तक कोई राजस्व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे किसान को भारी माउसी है ।
What's Your Reaction?