पचपन वर्षीया महिला को बाघ ने किया हमला, मौके पर दम तोड़ा

Mar 30, 2024 - 19:29
 0  229
पचपन वर्षीया महिला को बाघ ने किया हमला, मौके पर दम तोड़ा

बच्चों के साथ महुवा बीनने गई 55 वर्षीय महिला राम बाई पति शिवरतन सिंह निवासी ग्राम न्यौसा पर टाइगर ने हमला किया है,इस घटना में महिला के मौत की खबर है। 

          सूत्रों की माने तो घटना स्थल घुनघुटी परिक्षेत्र के बलवई बीट अंतर्गत आरएफ 205 की बताई जा रही है।  घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी और सम्बंधित वन टीम मौके पर पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही की है। 

          बताया जाता है कि घटना स्थल के करींब नाला है, इस नाले के करींब अधिकांशतः टाइगर की मूवमेंट होती है।  वन क्षेत्र से सटे ग्रामीण अंचल में सुबह सुबह महुवा बीनने की परपरा पुरानी है, इसी महुवा से गरीब ग्रामीण जीविकोपार्जन के संसाधन जुटाते है, इस घटना में भी मृत महिला अपने बच्चों के साथ घटना स्थल महुवा बीनने गई थी,पर कुछ देर में बच्चे महिला से पृथक हो गए, तभी नाले में छिपे टाइगर ने सुबह 10 बजे के करींब हमला किया है, जिसमे महिला की जान चली गई।  वन अधिकारियों ने घटना स्थल से टाइगर के पग मार्क वगैरह एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow