भाजपा कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Mar 30, 2024 - 19:35
 0  34
भाजपा कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

उमरिया।  मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी 31 मार्च 2024 दिन रविवार को जिला भाजपा कार्यालय उमरिया कुशा भाऊ ठाकरे सदन में समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगेl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय हवाई जहाज से प्रातः 11:00 बजे भोपाल से उमरिया हवाई पट्टी पहुचेंगे l सीधे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से व विविध सामाजिक संगठन के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे l 

          आने वाले लोकसभा निर्वाचन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह का संचरण हो रहा है l  भाजपा संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं और बूथ के योद्धाओं के दम पर प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के दिए गए नारे को चरितार्थ करने में सभी कार्यकर्ता पूरे प्राणों पड़ से लगे हुए हैं l

          जिला अध्यक्ष श्री पांडे जी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय जिला भाजपा कार्यालय बनने के बाद उमरिया जिले में मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार आ रहे हैं जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह है l उमरिया जिला भाजपा के कार्यकर्ता और जनता अपने यशश्वी मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पलक पांवड़े बिछाकर उनका अभिवादन करने के लिए आतुर है l

           उमरिया जिला भाजपा कार्यालय में लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल संगठन के संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री शरतेंदु तिवारी लोकसभा प्रत्याशी श्रीमति हिमांद्री सिंह भी उपस्थित रहेंगी l भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने जिले के समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी बंधु जनप्रतिनिधि गण आमजन सभी से आग्रह किया है माननीय मुख्यमंत्री महोदय का अभिनंदन करें l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow