जान से मारने की नीयत से आहत किया टंगिया से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
होली खेलते समय डी.जे. बंद करने की बात को लेकर आरोपी द्वारा आहत के ऊपर किया गया टंगिया से प्रहार
उमरिया। पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनु. अधि. पुलिस पी. एस. परस्ते के निर्देशन एव मार्गदर्शन में होली के दौरान डी. जे. बंद करने की बात को लेकर आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से आहत के सिर पर टंगिया से प्राणघातक चोटे पहुंचाने जैसे गंभीर प्रकरण में थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार किया गया है ।
फरियादिया ममता सिंह पति राजेश सिंह निवासी ग्राम छपरा टोला नें थाना मानपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह करीब 05.00 बजे फरियादी के जेठऊत सुनील सिंह ने उसके रिश्ते के देवर दीपक सिंह को डीजे बंद कराने पर से विवाद को लेकर जान से मारनें की नियत से टंगिया से सिर पर प्राण घातक चोटे पहुंचाई है । साथ ही आरोपी सुनील सिंह धमकी देकर गया है कि अगर किसी को बताई तो तुझे भी टंगिया से काट डालूँगा ।
घटना की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई आहत दीपक सिंह को गंभीर चोटें होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मानपुर अस्पताल से मेडिकल कालेज शहडोल रेफर कर दिया गया । थाना मानपुर पुलिस द्वारा तत्काल प्रारंभिक कार्यवाही करते हुये आरोपी सुनील सिंह के विरूद्ध अपराध धारा 296,333,109,351 (3) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । साथ ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को घटना की सूचना प्राप्त होने के चंद घंटो के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
सुनील सिंह गोंड पिता शोभा सिंह गोंड उम्र 23 साल निवासी छपराटोला ग्राम करौंदीटोला मानपुर जिला उमरिया म.प्र. आरोपी मुख्य रूप से रहे।
What's Your Reaction?