युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाने और युवा रोजगार से परिपूर्ण है यह केंद्रीय बजट -श्याम टेलर

Feb 9, 2026 - 23:02
 0  9
युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाने और युवा रोजगार से परिपूर्ण है यह केंद्रीय बजट  -श्याम टेलर

भाजपा कार्यालय में युवा संवाद के दौरान बोले युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के कार्यालय में केंद्रीय बजट पर आधारित युवा संवाद का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और भाजपा के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री दीपक छतवानी, राधे लाल कोल, उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम और नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह मंचासीन थे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर जहां युवाओं में भरी जोश देखा गया, वहीं चंदिया स्थित जिले के बॉर्डर से रैली के रूप में भाजपा कार्यालय तक जुलूस के माध्यम से लाया गया। जिले के युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।।

          भाजपा कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट पर युवा संवाद को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर उन्हें प्रदेश के तमाम जिलों में केंद्रीय बजट पर युवा संवाद करने का अवसर प्रदान किया गया है जिसके लिए वह यहां पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के स्वागत और अभिनंदन से वह अभिभूत है। केंद्रीय बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाने और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने वाला है। उन्होंने बताया कि सन 2014 के बाद से जिस कदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर क्षेत्र में बजट में वृद्धि की गई है निश्चित ही आने वाले समय में उसकी तस्वीर दिखाई देगी।

          रक्षा के क्षेत्र में बजट की बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के पहले रक्षा बजट काफी कम रहता था जिस कारण हमारी सेनन के पास ना तो आधुनिक हथियार थे और ना ही व्यवस्थाएं थी। लेकिन 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा के क्षेत्र में बजट पर भारी वृद्धि की है यही वजह है कि अब भारतीय सेना के पास एक से बढ़कर एक आधुनिक हथियार, टैंक, गोला बारूद और आधुनिक मिसाइले से लैस हो गई है। अब हमारी सेना किसी भी ऑपरेशन या हमले के विरुद्ध मुंह तोड़ जवाब देते हुए सफल अंजाम दे रही है।

          श्री टेलर ने बजट को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए जिले की युवाओं से आवाहन किया है कि बजट की जानकारी और चर्चा हर एक जगह और आम आदमी तक पहुंचनी चाहिए जिससे 2014 के पूर्व की स्थिति और अब की स्थिति में लोगों को जानकारी हो सके। उन्होंने बजट की बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि बजट प्रदेश के आर्थिक-औद्योगिक और सामाजिक विकास का ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा। पूंजीगत व्यय में वृद्धि से शहरी व लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम का विकास प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा।केंद्रीय बजट सतत आर्थिक विकास के साथ जन अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करेगा, प्रधानमंत्री जी ने देश को सशक्त बनाने के साथ दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया। बजट सभी वर्गों की आशा-आकांक्षाओं को पूरा करने एवं सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा। बजट में गरीब, युवा, नारी शक्ति और अन्नदाता के साथ हर वर्ग के कल्याण के प्रावधान हैं। यह बजट आने वाले वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला सिद्ध होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow