गांव की बेटी योजना से सौम्या को कालेज आने जाने में हुई सुगमता

Oct 4, 2026 - 23:52
 0  0
गांव की बेटी योजना से सौम्या को कालेज आने जाने में हुई सुगमता

उमरिया।  गांव की बेटी योजना से जहां एक ओर सौम्या त्रिपाठी को अपने गांव से शहर स्थित कालेज आने जाने में सुगमता हुई वहीं वह बची हुई राशि से पुस्तके भी क्रय कर लेती है।  कौड़िया गांव की रहने वाले सौम्या त्रिपाठी को पांच हजार रूपये प्रति वर्ष गंाव की बेटी योजना से प्राप्त हो रहे है ।

          सौम्या बताती है कि मै रणविजय महाविद्यालय उमरिया में बीएससी मे अध्ययनरत हूं। प्राप्त होने वाली राशि से मुझे गांव से महाविद्यालय आने जाने में मदद मिली है तथा जो पैसे बचते है उससे मैं अपनी पुस्तके भी खरीद लेती हूं।  सौम्या योजनाओ के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को हदय से आभार व्यक्त करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow