रानी दुर्गावती और गांधी चौक में हुआ भव्य स्वागत, सुबह किया रुद्राभिषेक
उमरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का उमरिया आगमन के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। चंदिया के पास जिले के बॉर्डर से खुली जिप्सियों में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित युवा संवाद के कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात नगर के मुख्य चौराहे रानी दुर्गावती चौक और गांधी चौक में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर जेसीबी के द्वारा माला अर्पण कर पुष्प वर्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रात्रि विश्राम उपरांत सुबह नगर के उमरार सिटी में स्थित विशाल अर्ध नारीश्वर के मंदिर में रुद्राभिषेक किया तत्पश्चात आगे के लिए रवाना हुए हैं।
रानी दुर्गावती चौक में नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आशुतोष तिवारी एवं नीरज अग्रवाल प्रसन्न निगम, आदर्श तिवारी, आयुष अवस्थी,अखंड सिंह श्वेताँसू सिंह, राहुल यादव, अनिकेत तिवारी, भास्कर गौतम अभय तिवारी, अन्य अभी साथियो के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।वहीं गांधी चौक में युवा मोर्चा नगर महामंत्री अपूर्व जैन और उनकी टीम ने भव्य स्वागत किया।
What's Your Reaction?