10 साल पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jul 7, 2023 - 10:41
 0  37
10 साल पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उमरिया।  पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक एवं अनु.अधि. पुलिस के मार्गदर्शन में चौकी सिविल लाईन पुलिस द्वारा 10 साल पुराने प्रकरण में साल भर से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

          माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 1800/13 में दिनांक 12.04.2022 को जारी स्थाई वारंट के वारंटी मनोज द्विवेदी पिता यशवंत दिवेदी निवासी बरबसपुर चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली जिला उमरिया जो कि गिरफ्तारी से बचने के लिये छिप रहा था साल भर से फरार था , पुलिस द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किये गये जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 05.07.2023 को वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने में सफलता प्राप्त हुई  । 

          उपरोक्त कार्यवाही में सउनि अमरबहादुर सिंह, प्र.आर. अशोक सिंह, आर. कृष्णा कापसे चौकी सिविल लाईन व आर. नीलेश ठाकुर थाना कोतवाली का सराहनीय योगदान रहा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow