सहेलियों के साथ खेल रही मासूम बच्ची की मौत, दूसरी तरफ विवाहिता फंदे में झूली

Aug 6, 2022 - 11:26
 0  146
सहेलियों के साथ खेल रही मासूम बच्ची की मौत, दूसरी तरफ विवाहिता फंदे में झूली

उमरिया।  पाली थाना अंतर्गत ग्राम घुनघुटी स्थित हाई स्कूल के बगल में मौजूद ददरी टोला निवासी मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है।  बताया जाता है कि घटना स्थल पर मासूम बच्चियां खेल रही थी, खेल खेल में अनहोनी घटना घटित हुई, जिसमे दामिनी पिता तीरथ मरावी उम्र करींब 14 वर्ष की मौत हुई है, घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ज़रूरी कार्यवाही कर रही है।  शुक्रवार की दोपहर 2 बजे हुए इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वही अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी शोक संतप्त है।

दूसरा मामला

          वही एक दूसरे मामले में घुनघुटी चौकी अंतर्गत ग्राम भौतरा के टिकुरी टोला में शुक्रवार की दोपहर विवाहिता कुसुम पति रामकरण बैगा उम्र 32 वर्ष ने आतमघाती कदम उठा फंदे में झुलकर अपनी जान दे दी है, इस मामले में विवाहिता ने आखिर क्यों आतमघाती कदम उठाया फिलहाल साफ नही है, हालांकि जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow