हर दिन बढ़ रही मंहगाई , कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाया जनता से ठगी का आरोप

उमरिया। केन्द्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकारों ने देश को समस्याओं के जाल मे फंसा दिया है। उसकी जवाबदेही जनता की बजाय अडानी और अंबानी के प्रति है। वह दिन भर इसी सोच मे लगी रहती है कि आज कौन सी शासकीय संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को उपहार मे दी जाय। इन्ही नीतियों के कारण लोग मंहगाई और बेरोजगारी की पीड़ा से जूझ रहे हैं।
आम आदमी कदम-कदम पर टेक्स देते-देते परेशान है और मोदी जी धन्नासेठों का बैंक कर्ज माफ कर रहे हैं। बीते 5 सालों मे सरकार रईसों का 10 लाख करोड़ रूपये माफ कर चुकी है। इस आशय के उद्गार मप्र कांग्रेस कमेटी के महासिचव अजय सिंह ने पार्टी द्वारा गांधी चौक मे आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। श्री सिंह ने कहा कि लाखों सपूतों ने अपने प्राण गवां कर आजादी दिलवाई थी, पर उन्हे क्या पता था कि एक दिन मोदी जी आकर उनके देश को ही बेंच देंगे।
आवाज उठाने पर मिलती सजा
पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के राज मे जनता के सांथ हो रहे अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। बीते दिनो संसद मे मंहगाई और जीएसटी के संबंध मे बहस करने पर मोदी सरकार ने कांग्रेस सांसदों को निलंबित करा दिया। इतना ही नहीं आंदोलन की चेतावनी दी तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के घरों के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी का कार्यकर्ता इन गीदड़ धमकियों से नहीं डरता। धरना-प्रदर्शन के दौरान श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसान, व्यापारी, युवा, महिलाओं सहित हर वर्ग के सांथ झूठ, फरेब और धोखाधड़ी की है। जिसका जवाब उसे 2& के चुनाव मे मिलेगा।
अडानी के लिये छीना ट्रेनो का स्टापेज
इस मौके पर कांग्रेस ने रेलवे पर अडानी को फायदा पहुंचाने के लिये जिले मे ट्रेनो का स्टापेज छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी वजह से जिले का आम आदमी दोगुने भाड़े पर यात्रा करने को मजबूर है। जिले मे सूखे की स्थिति के बावजूद बिजली नहीं मिल रही। सालों से ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं, किसानो की व्यथा कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री उदयप्रताप सिंह, सेवसदल अध्यक्ष संतोष सिंह, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथलेश राय, लालबहादुर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, वासुदेव उंटिया, राघव अग्रवाल मोनू ने भी संबोधित किया। संचालन शिशुपाल यादव ने किया।
इस अवसर पर त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह, पीएन राव, मयंक प्रताप सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनिता सिंह, हीरेश मिश्रा, ओमप्रकाश सोनी, प्रदीप तिवारी, निरंजन प्रताप सिंह, रघुनाथ सोनी, राजीव सिंह, अशोक गुप्ता, ललन सिंह, सेवादल यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष संदीप यादव, आयुष सिंह गहरवार, प्रहलाद यादव, लेखराम राठौर, मोहित सिंह, मो. खुर्रम, मोहन साहू, नानक राम, धनीलाल राठौर, वंशरूप शर्मा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






