सोन नदी में बरामद हुई इंसानी लाश

Jul 26, 2022 - 11:48
 0  177
सोन नदी में बरामद हुई इंसानी लाश

उमरिया।  मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम अमिलिहा से सटे सोन नदी स्थित देवी घाट पर अज्ञात युवक का शव मिला है।  बताया जाता है कि युवक का शव सोन नदी से बहता हुआ ग्राम अमिलिहा स्थित देवी घाट आ गया था, यहाँ किसी पेड़ के ओट में शव फंस गया था, रविवार की शाम स्थानीय ग्रामीणों ने जब इस अवस्था मे इंसानी शव देखा तो इसकी जानकारी सम्बंधित मानपुर पुलिस को दी गई है, जिसके बाद सोमवार को मौके पर पहुंच पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर मौके पर ही पीएम आदि कर अंतिम संस्कार किया है।

          सूत्रों की माने तो शव की हालत अत्यंत खराब थी, कयास लगाया जा रहा है कि युवक की मौत 48 घण्टे से अधिक समय पूर्व हुई होगी।  युवक की मौत किन कारणों से हुई है, फिलहाल साफ नही है, पर जिस सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव की बरामदगी हुई है, उससे हत्या कर नदी में फेंकने जैसे गम्भीर अपराध से भी इंकार नही किया जा सकता।

           इस मामले में चिकित्सको की टीम ने बिसरा आदि कलेक्ट किया है, माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने पर युवक के मौत की गुत्थी साफ हो सकेगी। इस मामले में फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्ट्या युवक के शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है।

      

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow