अज्ञात वाहन के रौंदने से बृद्ध की मौके पर हुई मौत

Jul 25, 2022 - 11:59
 0  101
अज्ञात वाहन के रौंदने से बृद्ध की मौके पर हुई मौत

उमरिया। नौरोजाबाद हनुमान टेक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से 70 वर्षीय पुरुष की मौके पर मौत होने की खबर है।

          जानकारी अनुसार 24 जुलाई को नरोजाबाद हनुमान टेक के समीप देवगवा निवासी श्याम सिंह उम्र 70 वर्ष को अज्ञात वाहन ने रौंदती हुई फरार हो गई, मौके पर बृद्ध की मौत हो गई।  यह घटना शाम 5:00 बजे के तकरीबन बताई जा रही है वहीं स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना त्वरित नरोजाबाद पुलिस को दी, तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुच पुलिस मौका मुआयना कर अज्ञात वाहन की  जांच मे जुट गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow