मोदी का चहेता मोदी से मिलने सायकल से निकला दिल्ली

Feb 26, 2024 - 23:27
 0  48
मोदी का चहेता  मोदी से मिलने सायकल से निकला दिल्ली

उमरिया।  जिले के ग्राम झाल से मोदी प्रशंषक नागेंद्र मिश्र सायकल से प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली रवाना हुए है।  इस मौके पर परिजन और उनके क़ई साथियों ने इस फैसले का स्वागत कर फूल माला भेंट किया।

          विदित हो कि जिले से दिल्ली की दूरी तकरीबन 800 किमी है, इतनी लंबी दूरी सायकल से तय करना बड़ी बात है, उसके बाद देश के प्रधानमंत्री से दिल्ली में मुलाकात करना अपने आप में बहुत बडी बात है।  कहते है कुछ करने का जज़्बा हो तो रास्ते खुद ब खुद तैयार हो जाते है। 

          उम्मीद है उनकी मनोकामना ज़रूर पूरी होगी।  सफर में निकलने से पूर्व उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की देश विदेश में लोकप्रियता और देश में विकास पथ के बढ़ते आयाम से हम अभिभूत है, जिस वजह से सायकल से सफर करके 800 किमी का लंबा सफर तय कर दिल्ली पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।  इसके अलावा उनसे क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराएंगे।कुल मिलाकर प्रधानमंत्री से मिलने की चाह में युवक का ये अनोखा कदम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है,वही सोशल मीडिया में भी युवक के इस अनोखे कदम की जमकर तारीफ हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow