सरपंच के लिए 88 तथा पंच के लिए 71 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Jun 4, 2022 - 21:50
 0  37
सरपंच के लिए 88 तथा पंच के लिए 71 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

उमरिया।  राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पंचायती राज्य संस्थाओं के लिए विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सक्षम अधिकारियों रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर व्दारा नाम निर्देशन पत्र लेना प्रारंभ कर दिया गया है।

          चौथे दिन सरपंच पद 88 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है जिसमें करकेली जनपद से 16 पुरूष , 13 महिला,  मानपुर जनपद से 35 पुरूष, 22 महिला तथा पाली जनपद से 1 पुरूष तथा 1 महिला ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। इसी तरह पंच पद हेतु 71 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए है जिसमे करकेली से 9 पुरूष, 3 महिला, मानपुर जनपद से 25 पुरूष, 28 महिला तथा पाली जनपद से 3 पुरूष 3 महिलाओ ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow