नहीं थम रही रोड दुर्घटना , दुर्घटना से मौत का ग्राफ बढ़ा, फिर दर्दनाक हादसे में पिता की मौत, पुत्री और उसकी सहेली गम्भीर

उमरिया। जिले में इस समय सड़क दुर्घटना शीर्ष पर है, कहीं ना कहीं प्रतिदिन खबर में दुर्घटना की जानकारी पहले है। इस पर संबंधित विभाग को सजग होने की आवश्यकता है। ताकि जन जीवन सुरक्षित व जागरुक हो सके।
नोरोजाबाद थाना अंतर्गत सस्तरा मोड़ पर देर रात सड़क हादसे में दईगवा निवासी अश्वनी सिंह उम्र करींब 42 साल की दर्दनाक मौत की खबर है। इस हादसे में उनकी पुत्री स्वाति सिंह उम्र 17 एवम सहेली नेहा सिंह पिता तिलकराज सिंह उम्र 17 वर्ष के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है।घटना के बाद घायल दोनो युवती को जिला अस्पताल लाया गया था,जहाँ प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर करने की खबर है।
बताया जाता है कि मृतक अश्वनी सिंह दोनो घायल बेटियों को बाइक क्रम एमपी 18 एमआर 3586 में लेकर पुत्री के किसी सहेली के बर्थडे में ग्राम सस्तरा गए थे,कार्यक्रम उपरांत वापसी के दौरान हादसे का शिकार हुए है।हादसे को लेकर बताया जाता है कि ओवरटेक के दौरान हादसा कारित हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद नोरोजाबाद पुलिस एक्टिव हुई है, घटना कारित करने वाले ट्रक को जपत कर ज़रूरी कार्यवाही की है।हादसों में इंसानी मौतों का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है,इसके अलावा परिवहन विभाग एवम यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल है।
कुल मिलाकर यातायात नियमो के परिपालन में चालकों की अनदेखी से महज जुर्माना कर कोरम पूर्ति करना ठीक नही है,बल्कि नियमो को कड़ाई से वाहन चालकों को पालन कराने की नसीहत भी देने की ज़रूरत है, इसके अलावा हाइवे पर बड़े वाहनों के तेज गति से चालन पर भी अंकुश लगाने की ज़रूरत है।
What's Your Reaction?






