नवांकुर संस्था जनहित समिति पेश की मानवता की मिसाल

Feb 9, 2024 - 22:19
 0  17
नवांकुर संस्था जनहित समिति पेश की मानवता की मिसाल

गरीब असहाय व्यक्तियों को दे रही है भोजन और कपड़ा

उमरिया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में जनहित मानव विकास सेवा संस्थान की ओर से शहर के कई स्थानों में पहुंच कर जरूरतमंदों को कपड़ा और भोजन बांट रही है।  संस्था के पदाधिकारीयों ने बताया कि शहर में कोई भूखा ना रहे इस उद्देश्य से कार्यकर्ताओं द्वारा उन जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा जा रहा है।  नई पहल के साथ संस्थान द्वारा भोजन वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है। संस्था द्वारा गांधी चौक, सब्जी मंडी, जय स्तंभ, झाड़ू मोहल्ला, रेलवे स्टेशन, में जाकर गरीबों एवं राहगीरों को भोजन प्रदान किया गया।  यह सेवा कार्य निरंतर सभी सदस्यों द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

          उक्त कार्यक्रम में सभी का सहयोग सराहनीय रहा जिसमें नगर के प्रतिष्ठित व्यावसायी समाजसेवी जगत नारायण गुप्ता, चेतन गुप्ता एवं समिति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, सूरज कुमार सोनी सचिव, अनिल यादव कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार यादव, प्रकाश राजपूत संरक्षक, ऋषिकेश रजक, राजू बर्मन, मोहम्मद मोमिन उपाध्यक्ष, सुरेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा संयुक्तसचिव, विद्याभूषण बृजेश सोनी, फलेरामर यादव मार्गदर्शक, मनीष राय राकेश दर्दवंशी सलाहकार, अतहर अंसारी महामंत्री, सुरेश सिंह मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow