बाइक भिड़ी, एक गम्भीर

Nov 9, 2023 - 10:48
 0  100
बाइक भिड़ी, एक गम्भीर

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम उजान में बाइक-साईकल भिड़ंत में बाइक चालक मनोज बैगा उम्र 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुआ है।  इस घटना में गम्भीर हेड इंजुरी बताई जा रही है, घटना के बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ फिलहाल युवक इलाजरत है।

          बताया जाता है कि घायल युवक मानपुर थाने के गोहड़ी निवासी है, ग्राम उजान अपने रिश्तेदार के घर आया था, इसी दौरान गम्भीर हादसे का शिकार हुआ है, इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक क्रम एमपी 54 एमए 8066 भी क्षतिग्रस्त बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow