20 हजार रिश्वत लेते APO रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

May 19, 2023 - 11:30
 0  150
20 हजार रिश्वत लेते APO रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने जनपद पंचायत पटेरा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (APO) सुदर्शन पटेल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सागर लोकायुक्त की टीम ने की है।
          जानकारी के अनुसार, पटेरा जनपद के शिकारपुर गांव के निवासी आनंद सिंह ने सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी, जिसमें शिकायतकर्ता आनंद ने बताया था कि एपीओ सुदर्शन पटेल पोर्टल पर काम के फोटो सत्यापित करने के बदले में 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। घूस ना देने पर काम अटकाए हुए हैं। जिसके बाद लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया और सही पाए जाने पर शुक्रवार को प्लानिंग के तहत जनपद पंचायत कार्यालय में दबिश देकर रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथों दबोच लिया।
          अचानक टीम के पहुंचे और कार्रवाई करने से जनपद कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रिश्वतखोर अधिकारी भी सोचा नहीं था कि वह लोकायुक्त के शिकंजे में आ जाएगा। फिलहाल लोकायुक्त की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश में आए दिन भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी पकड़ा रहे हैं, फिर भी घूसखोरों के हौसले बुलंद है। एक वजह यह भी मानी जा रही है कि कड़ी कार्रवाई नहीं होने से रिश्वतखोर बाज नहीं आ रहे हैं।

Source  : online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow