पत्राचार के बाद भी भष्ट्राचार को छुपाने में लगा शिक्षा विभाग, सीईओ ने दो पत्र लिखे पर जबाब एक का भी नही

Feb 28, 2023 - 11:04
 0  43
पत्राचार के बाद भी भष्ट्राचार को छुपाने में लगा शिक्षा विभाग, सीईओ ने दो पत्र लिखे पर जबाब एक का भी नही

मामला:- BRC-APC की नियुक्ति का

उमरिया। जिले में लंबे समय के बाद सर्व शिक्षा अभियान में BRC-APC की नियुक्ति हुई लेकिन वह सवालों के घेरे में आ गई, यहां आंख मूंद कर चयन समिति ने दागदारों को फाइनल कर दिया, जबकि जन शिक्षा केन्द्र भोपाल के आदेश कुछ और ही कह रहे हैं॥

          मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ से की गई, जिसकी वास्तविकता को लेकर सीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को दो बार पत्र लिख कर संबंधितों के रिकार्ड तलब किये, लेकिन शिक्षा विभाग ने एक बार भी उस पत्र का जबाब नही दिया, बल्कि भष्ट्राचार में डूबी इस नियुक्ति को छुपाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है॥ हालांकि जिला पंचायत सीईओ द्वारा लिखा गया स्मरण पत्र के जबाब का समय वैसे कल 28 फरवरी को समाप्त हो गया है, लेकिन सवाल बड़ा यह है कि शिक्षा विभाग के लिए सीईओ जिला पंचायत का आदेश कोई मायने नही रखता है॥

          बहरहाल अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग की इस लापरवाही और नियुक्ति को लेकर सीईओ अब कौन सा रुख अपनाती हैं॥

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow