रायपुर अधिवेशन में राहुल गांधी, बोले- 52 साल का हो गया हूं आज तक खुद का घर नहीं है, भावुक हुईं सोनिया

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में रविवार को राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में रविवार को राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। उनका संबोधन करीब 30 मिनट तक चला इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा, मोदी-अडाणी के रिश्ते और चीन विवाद समेत कई मुद्दों पर खुल कर बात की। अपने संबोधन में राहुल ने 1977 का एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि मैं 52 साल का हो गया हूं लेकिन आज तक हमारे पास खुद का घर नहीं है। उनकी बात सुनकर सोनिया गांधी भी भावुक नजर आईं।
राहुल गांधी ने कहा,''1977 की बात है देश में चुनाव होने वाले थे मैं करीब 6 साल का था घर का माहौल कुछ सही नहीं लग रहा था तो मैंने अपनी मां से पूछा कि क्या हुआ? मां ने कहा कि हम ये घर छोड़ रहे हैं। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि यह सरकार का घर है हमें यह छोड़ना होगा।'' राहुल गांधी ने आगे कहा,'' मुझे तब तक लग रहा था कि वह हमारा ही घर है आज मैं 52 साल का हो गया लेकिन अभी तक हमारे पास घर नहीं है।'' भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरा घर चलता था- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि इलाहाबाद में हमारा पुश्तैनी घर था लेकिन अब वहाँ भी हमारा घर नहीं रहा। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के साथ जो चलता था वो मेरा घर था। मेरा घर कन्याकुमारी से चल कर जम्मू कश्मीर तक बढ़ गया था। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि लाखों लोग इस यात्रा में हमारे साथ चले। बारिश, गर्मी और बर्फ में हम सब एक साथ चले। इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गौतम अदाणी के कथित संबंधों पर भी तंज कसा।
What's Your Reaction?






