संगठन की मजबूती के लिए समर्पण और निरंतर सक्रियता महत्वपूर्ण पहलू- चंद्रशेखर
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक के प्रारंभ में पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात वंदे मातरम गीत के साथ बैठक का प्रारंभ किया गया। बैठक की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने संबोधित करते हुए जिले की संगठनात्मक जानकारी एवं सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
परिचयात्मक बैठक को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और निरंतर सक्रियता से मजबूत हुआ है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल चुनाव तक सीमित नहीं है। पार्टी का कार्य निरंतर समाज के बीच रहकर सेवा, संपर्क और संवाद के माध्यम से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जहां हमारी पहुंच नहीं है, वहां पहुंच बनाना और जहां संगठन मजबूत है, वहां उसे और अधिक प्रभावी बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जहां पार्टी कमजोर है, वहां कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ाएं और जहां संगठन मजबूत है, वहां उसे और मजबूत करने का प्रयास करें। उन्होंने बूथ स्तर तक नियमित संपर्क, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद तथा संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन लंबे समय से चल रहे संघर्ष, विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के त्याग एवं परिश्रम का परिणाम है। अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक दायित्वों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम करना आवश्यक है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, उनकी बात सुनें और समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संपर्क बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा का संगठन देश के करोड़ों लोगों तक पहुंच बना चुका है। केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को आमजन तक पहुंचानी चाहिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, नियमित संपर्क, प्रशिक्षण तथा बूथ स्तर की सक्रियता के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनता के साथ निरंतर संवाद आवश्यक है।
भाजपा जिला प्रभारी अलकेश आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदापुरम जिले का संगठन काफी मजबूत है। इस जिले से सांसद विधायक, नगर पालिका एवं जनपद तक सभी जनप्रतिनिधि पार्टी के है एवं प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की जाती है।
बैठक में प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश खण्डेलवाल, सविता दीवान शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, संतोष पारीक, संपत मूंदड़ा, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश रघुवंशी, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, कुंवरसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, अर्चना साहू, राजेश गौर, निखिलेश चतुर्वेदी, जिला मंत्री गोविंद राय, रीता सिंह, सम्राट तिवारी, प्रांशु राने, जिला कोषाध्यक्ष संदीप जैन, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री वंदना दुबे, मंडल प्रभारी प्रसन्ना हर्णे, रघुवीर राजपूत, दिनेश तिवारी, चरणजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अमित महाला, मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा, दिनेश चौधरी, राहुल प्रधान, आईटी संयोजक राहुल पटवा, प्रभारी गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना एवं आभार जिला महामंत्री कुंवरसिंह यादव ने माना।
What's Your Reaction?