त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!

Oct 13, 2026 - 07:18
 0  6
त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!

उमरिया।  राष्ट्र सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वालीं, त्याग, तपस्या और समर्पण की प्रतीक राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उमरिया में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई।

          इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नम्रता यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश शर्मा, जिला महामंत्री दीपक छतवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री ज्ञानवती सिंह सहित श्रीमती आरची सिंह, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, श्रीमती नूतन सिंह, श्रीमती कपूरिया विश्वकर्मा, श्रीमती सुषमा गुप्ता, श्रीमती नीता रोहाणी, मंडल महामंत्री सुजीत सिंह भदौरिया युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

          राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी का त्यागमय जीवन, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow