तेज बाइक के ठोकर से महिला हुई चोटिल

Aug 10, 2023 - 04:59
 0  39
तेज बाइक के ठोकर से महिला हुई चोटिल

उमरिया ।  ग्राम बड़ेरी के पास ताला मार्ग में दो पहिया वाहन के ने ठोकर मारी है,  इस घटना में महिला के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है।  बताया जाता है कि इस हादसे में महिला का एक पैर गम्भीर रूप से चोटिल हुआ है, शरीर मे भी क़ई जगह चोटे बताई जा रही है, घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाने का प्रयास किया जा रहा है।

          बताया जाता है कि घायल महिला मीरा बाई पति रामदीन जोगी उम्र 50 वर्ष निवासी बड़ेरी अपने ग्रह ग्राम से ऑटो से ग्राम बरबसपुर जा रही थी।  सड़क के दूसरी ओर ऑटो में बैठने जैसे ही सड़क को क्रॉस की, तभी तेज़ बाइक चालक ने जबरदस्त ठोकर मारी और वो गम्भीर रूप से घायल हुई है, इस मामले में हादसा कारित कर बाइक चालक तुरंत मौके से फरार हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow