हत्या के प्रकरण में 05 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Aug 10, 2023 - 04:51
 0  34
हत्या के प्रकरण में 05 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

उमरिया।  पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू एवं अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चौकी घुनघुटी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 53/16  के स्थाई वारंटी मनोज बैगा पिता शरण बैगा निवासी सलैया नंबर घुनघुटी थाना पाली जिला उमरिया जो कि 05 साल से फरार था गिरफ्तारी से बचने के लिये छिप रहा था।  पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किये गये जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 09.08.2023 को वारंटी को अथक प्रयासो से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
          संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी घुनघुटी सउनि शैलेन्द्र चतुर्वेदी आर. राम प्रसाद सिंह का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow