हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम की जयघोष के साथ संपन्न हुई तिरंगा यात्रा
नर्मदापुरम। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला स्तरीय भव्य तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन नर्मदापुरम में किया गया। यात्रा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहीद गैलरी से प्रारंभ होकर कोठी बाजार, मालाखेड़ी, जिला जेल मीनाक्षी चौक, सतरास्ते होते हुए सेठानी घाट पहुँची। राष्ट्र प्रथम एवं विकसित भारत का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ता एवं सर्वसमाज हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, वरिष्ठजनों, रिटायर्ड सैनिकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
माँ नर्मदा के उपासक संत दादा गुरु ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हमारा संकल्प है—एक देश, एक परिवार और एक भारत, श्रेष्ठ भारत है।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि तिरंगा हमारा स्वाभिमान है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प है।
जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि तिरंगा यात्रा में अवधूत दादा गुरू महाराज, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, ठाकुर विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, सविता दीवान शर्मा, माधवदास अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, कुंवर सिंह यादव, राजेश गौर, गोविंद राय, जितेन्द्र चौहान, प्रसन्ना हर्णे, जयकिशोर चौधरी, महेन्द्र यादव, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, दीपक महालहा, सुरेश पटेल, दिनेश चौधरी, मोनिका चौकसे, राहुल प्रधान, सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, गोकुल पटेल, गजेंद्र चौहान, राहुल ठाकुर, चरणजीत सिंह, रोहित गौर, सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठन, सरपंच, पार्षद, जनपद सदस्य, रिटायर्ड सैनिक एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।
यात्रा का समापन सेठानी घाट पर भारत माता की आरती के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रीय गान जन-गण-मन गाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव ने तिरंगा यात्रा में आए जिले के जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साई कृष्णथोटा, एडीएम राजेश शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले, सीएमओ वैभव देशमुख सहित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?