बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, हादसे के कारणों पर उठे सवाल
अली कार पार्लर के सामने रमपुरी तिराहे में खड़ी कारें बन रही दुर्घटना का कारण
उमरिया। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 20 अगस्त को शाम करीब 06:30 बजे रमपुरी तिराहे के पास मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन (MP20ZQ4180) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार की जान चली गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रमपुरी तिराहे के पास स्थित अली कार पार्लर और उसके सामने बगल में पड़ी रिक्त जमीन के उपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर कारों को धोने के बाद खड़ा किया जाता है, जिससे तिराहे के पास आने-जाने वाले वाहन चालकों को सड़क की स्थिति और सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा लगाने में परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिराहे के पास वाहनों के खड़े होने और आवागमन में बाधा उत्पन्न होने से दृश्यता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि कहीं इस तरह की स्थिति हादसे के संभावित कारणों में शामिल तो नहीं रही। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रमपुरी तिराहे के आसपास सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग, कार धुलाई तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। रमपुरी तिराहे के पास जबसे अली कार पार्लर की दुकान खुली है लगातार दुर्घटना होती आ रही हैं इस वजह से रमपुरी तिराहा दुर्घटना का प्वाइंट बन चुका है वहां पर बड़ा मजबूत ब्रेकर बनाया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटना जैसी अप्रिय घटना घटित न हो सके।
What's Your Reaction?