बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कोर जोन पर्यटकों के लिए बंद, अधिकारियों ने ली विदाई सेल्फी

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन (ताला, मगधी और खितौली) को आज, 30 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।फील्ड डायरेक्टर डॉ अनुपम कुमार सहाय ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मानसून की शुरुआत के साथ ही ट्रैक की स्थिति और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जुलाई से अक्टूबर माह तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि आज की अंतिम सफारी यादगार पल था, इस खूबसूरत और भावुक पल पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने पर्यटकों के साथ विदाई की यादगार पल को सेल्फी में कैद किया।
उल्लेखनीय है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है और यह वर्ष 1968 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। 1993 में इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला, जिसमें 716 वर्ग किलोमीटर का कोर एरिया और 437 वर्ग किलोमीटर का बफर जोन शामिल है। यह टाइगर रिजर्व बाघों की सर्वाधिक घनत्व वाली आबादी के लिए देश और विदेश के पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। अब आगामी कुछ महीनों तक यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए बंद रहेगा और केवल मॉनसून के बाद ही दोबारा खोला जाएगा।
What's Your Reaction?






