50 लाख की रंगदारी मांगने पर विकास सचदेव के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज

Jul 10, 2026 - 22:54
 0  31
50 लाख की रंगदारी मांगने पर विकास सचदेव के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज

उमरिया।  आए दिन फर्जी शिकायतों और ब्लैकमेल करने वाले विकास सचदेव पर पुलिस ने व्यापारी विनोद आहूजा से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।बीते दिनों जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी विनोद आहूजा ने जिले के पुलिस अधीक्षक के समक्ष इस मामले की शिकायत की थी।

इन धाराओं में हुआ है मुकदमा दर्ज

          आहूजा परिवार के खिलाफ 100 से अधिक झूठी शिकायतें करने और पहले से ही 25 लाख मांगने और दुष्प्रचार करने के मामले में जमानत पर रह रहे विकास सचदेव पर अब पुलिस ने 50 लाख रुपए मांगने के मामले में अपराध क्रमांक 21371080260353/वर्ष 2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (A) 308(3) 351(3) में मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

ब्लैकमेलिंग बना पेशा

          छोटे से जिले उमरिया में विकास को नए आयाम देने वाले व्यवसायी जिले की पहली वैध रेरा द्वारा मान्यता प्राप्त एवं स्टेट बैंक द्वारा अप्रवुड डेवलप कॉलोनी से लेकर व्यावसायिक परिसर जैसे प्रोजेक्ट उमरिया में लाने वाले आहूजा परिवार को हर वक्त ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले विकास सचदेव ने ब्लैकमेलिंग को ही अपना पेशा बना लिया है ऐसे लोग जिले के शांत वातावरण और स्वस्थ समाज के लिए घातक हैं आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र में पिछड़े जिले को विकासशील होने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और निवेश की आवश्यकता है लेकिन विकास सचदेव जैसे ब्लेकलमेर लोग इस राह में अर्चन बनकर इसे अवरोधित कर रहे हैं।

5 मानहानि के मुकदमे, एक में पहले ही जमानत पर है

          विकास सचदेव पर इन निराधार और मनगढ़ंत शिकायतों और आरोप लगाने के चलते केस नंबर 665/2025, 188/2024, 68/2025,14/2025, 192/2026 मानहानि के मुकदमे चल रहे हैं यही नहीं एक मुकदमे में ब्लैकमेलर विकास तो जमानत पर बाहर है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे ब्लैकमेल करने वालों को जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन आदि से न सिर्फ ब्लैकलिस्ट करना चाहिए बल्कि इनके खिलाफ शासन प्रशासन को गुमराह करने शासकीय सेवकों को ऊल जुलूल की शिकायतों में समय खराब करने आदि का जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow