निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक हुए शामिल...

उमरिया। जिला मुख्यालय सहित समस्त मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। चंदिया मंडल और पिपरिया मंडल में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल,विधायक शिवनारायण सिंह यात्रा प्रभारी सुमित गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंदिया नगर में तिरंगा यात्रा बिरसा मुंडा चौक से नगर का भ्रमण करते हुए गांधी चौक में यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा हमारे भारत देश का आन-बान और शान है। इसके स्वाभिमान और सम्मान में यह यात्रा देश भर में निकाली जा रही है। यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय, वीर जवानों की जय और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जय के नारे पूरे नगर में गूंज रहे थे।
बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन में यह तिरंगा यात्रा देश भर में निकाली जा रही है। हमारी भाजपा की सरकार लगातार देश के स्वाभिमान, वीर जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में अनेको कार्यक्रम कर रही हैं। यह तिरंगा यात्रा देशवासियों के मन में राष्ट्र और तिरंगे के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना जागृत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मंडल चंदिया के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ नेता राम नारायण पयासी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, नगर परिषद चंदिया के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व मंडल महामंत्री अखिल अग्रवाल, मंडल महामंत्री भोलू रत्नाकर शर्मा, राजेंद्र द्विवेदी, विजय द्विवेदी, सुजल तिवारी, सुरेंद्र मरकरहा, नवीन कुशवाहा एवं चंदिया नगर के सभी नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं मंडल पिपरिया के अंतर्गत ग्राम पिपरिया में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा एनएच तिराहे से प्रारंभ की गई जो गांव का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर के पास समापन किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम, मंडल के अध्यक्ष सौखी लाल यादव, मंडल पिपरिया के तिरंगा यात्रा के प्रभारी गौरी शंकर गौतम, पारस सिंह,सतीश रौतेल, अशोक राय, राजू कोल, हेमंत सिंह, विनोद यादव, गोरे सिंह एवं मंडल के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए |
What's Your Reaction?






