बलराम जयंती हल छठ पर्व आज

उमरिया। पारंपरिक पर्व हाल षष्ठी "हल छठ" पर्व आज मनाया जाएगा। आज के दिन पुत्रवती माताएं व्रत रखकर हल छठ की पूजा आराधना कर पुत्रों के लंबी आयु की कामना करतीं हैं।
हल छठ पर्व को लेकर यह मानता है कि आज के दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था, बलराम का प्रधान शस्त्र हल होने के की वजह से हल छठ पर्व मनाया जाता है। इस व्रत में जूठा हुआ अनाज, गाय का दूध दही आदि वर्जित होता है। इसलिए व्रत धारण करने वाली महिलाएं भैंस का दूध दही का उपयोग करती हैं। आज के दिन झर बेरी पलाश कांसे के पौधों को मिलाकर गमले में गाड़ कर बांस की टोकरी, महुआ, लाई आदि से पूजन किया जाता है। इस त्योहार की वजह से बुधवार को शहर के बाजार में भीड़ भाड़ काफी देखी गई, महिलाओं ने बांस की टोकरी आदि सामग्री की खरीदारी की। हालांकि बाजार में मंहगाई का असर भी देखने को मिला।
What's Your Reaction?






