महुआ गोही बीनने गई महिला के ऊपर बाघ ने किया हमला, मौके पर मौत

Jun 12, 2026 - 23:28
 0  15
महुआ गोही बीनने गई महिला के ऊपर बाघ ने किया हमला, मौके पर मौत

उमरिया।  जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ग्राम झलवार में टाइगर के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, मृतका की पहचान फूलबाई पति छोटे लाल, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम झलवार के रूप में हुई है।

          मृतका शुक्रवार सुबह जंगल में महुआ गोही बिनने गई थीं, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने महिला की तलाश शुरू की,दोपहर के समय जंगल क्षेत्र में खोजबीन के दौरान महिला का शव मिला,शव की स्थिति देखकर टाइगर के हमले की आशंका जताई गई, जिसकी पुष्टि वन विभाग द्वारा की गई।

          घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर भेजा गया है। रात्रिकालीन समय होने के कारण पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा।

          इस हृदयविदारक घटना से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है, वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

इनका कहना है...

          बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ग्राम झलवार में महिला का शव मिलने के बाद चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया टाइगर के हमले की आशंका जताई है। हालांकि डाक्टर शिव प्रजापति का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। रात्रिकालीन समय होने के कारण पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow