अंकुश सोनी प्रोफेसर बन किया अपने क़स्बा का नाम रोशन

Jun 12, 2026 - 23:16
 0  19
अंकुश सोनी प्रोफेसर बन किया अपने क़स्बा का नाम रोशन

बिरसिंहपुर-पाली महाविद्यालय में मिला पद।

उमरिया। मानपुर के होनहार राम जानकी चौक निवासी अंकुश सोनी की नियुक्ति रसायन शास्त्र विषय के प्रोफेसर के रूप में होने से नगर में हर्ष की लहर है।  बता दें कि मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के द्वारा कल जारी आदेश दिनांक -11.6.26 के तहत मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 में चयनित अभ्यर्थियों को रसायन शास्त्र विषय के लिए सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थापना दी गई है, इस जारी सूची के सरल क्रमांक-49 में श्री अंकुश सोनी पिता श्री बिहारी लाल, पता-327 रामजानकी चौक के पास नगर परिषद मानपुर को शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर-पाली जिला-उमरिया में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ किया गया है।

          अंकुश सोनी की इस नियुक्ति पर उनके परिजनों एवं जानने वाले तथा नगर के प्रबुद्ध लोगों ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है लोगों का कहना है कि यह बड़े ही हर्ष के साथ-साथ गर्व का भी विषय है कि नगर के होनहार युवा अंकुश सोनी ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है और उनकी इस उपलब्धि ने मानपुर सहित समूचे उमरिया जिले को भी गैारवान्वित किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow