टाइगर ने फिर किया इंसानी हमला, हुई मौत

Jul 21, 2023 - 11:07
 0  79
टाइगर ने फिर किया इंसानी हमला,  हुई मौत

उमरिया।  बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के धमोखर वन परिक्षेत्र के आरएफ क्रम 109 (ददरौंड़ी  बीट )  में मवेशी चराने गए वृद्ध पर टाइगर ने हमला किया है।  इस घटना में 77 वर्षीय वृद्ध सुखदेव प्रसाद पिता स्व वनमाली राय की मौत हो गई।  गुरुवार की दोपहर 3 बजे हुए इस हादसे के बाद बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और ज़रूरी तफ्तीश कर रहे है।

          बताया जाता है कि ददरौंड़ी बीट अंतर्गत डोंगरीहार कैम्प के करींब गांव के कुछ लोगो के साथ मृत वृद्ध मवेशी चराने गया था, तभी झाड़ियों में छिपे टाइगर ने हमला किया और वृद्ध को मौत की नींद सुला दिया।  सूत्रों की माने तो हादसे में मृत वृद्ध के गर्दन, बायां हाथ और माथे पर गम्भीर जख्म के निशान है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow