हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित होंगे पत्रकार

May 12, 2026 - 10:52
 0  10
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित होंगे पत्रकार

पत्रकारिता केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की चेतना और लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष “डिजिटल सम्मान समारोह” आयोजित करने की घोषणा की है। यह समारोह आगामी 30 मई को आयोजित होगा, जिसमें पत्रकारों के अधिकारों, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करने वाले पत्रकारों को डिजिटल प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जानकारीबके अनुसार, यह सम्मान उन पत्रकारों को समर्पित होगा जो निर्भीक होकर सत्य की आवाज उठाते हैं तथा पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करने वालों को प्रोत्साहित करना और समाज में जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे समय में निष्पक्ष, साहसी और उत्तरदायी पत्रकारिता को सम्मान देना अत्यंत आवश्यक हो गया है। संस्था का मानना है कि यह पहल पत्रकार समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा का संचार करेगी।

समारोह में चयनित व्यक्तियों को “डिजिटल सम्मान पत्र” प्रदान किया जाएगा। 

इस आयोजन को लेकर पत्रकार समुदाय में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कई वरिष्ठ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल को पत्रकारिता के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित होने वाला यह समारोह न केवल पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक बनेगा, बल्कि युवा पत्रकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram