विक्रम नगर में श्रद्धा भाव से मनाया गया मातृ दिवस
विक्रम नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति मंदिर प्रांगण में आज मातृ दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।
कॉलोनीवासियों ने सर्वप्रथम अपनी-अपनी माताओं के चरण पखारकर मातृशक्ति के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट की। तत्पश्चात माल्यार्पण, तिलक एवं आरती कर माताओं का अभिनंदन किया गया।
इसके उपरांत सभी बाल पुत्रों एवं युवाओं ने अपनी-अपनी माताओं को समर्पित भावपूर्ण गीत एवं उद्बोधन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम के अंत में माताओं का मुंह मीठा कराकर उनके प्रति प्रेम, आदर और स्नेह व्यक्त किया गया।
पूरा वातावरण भक्ति, स्नेह और संस्कारों की मधुर भावनाओं से सराबोर हो उठा।
“माँ के चरणों में ही संसार का प्रथम तीर्थ बसता है।”
विक्रम नगर शिव शक्ति चौराह, वार्ड क्रमांक 21 में आयोजित यह कार्यक्रम मातृ सम्मान, भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण बन गया।
What's Your Reaction?