अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरा हाईवा वाहन जब्त
उमरिया। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम द्वारा जिलेभर में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चंदिया क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 21 जेड ई 9911 को पकड़ा गया। खनिज अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।
खनिज अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
जब्त वाहन पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?