7 मई को चक्काजाम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 7 मई को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी चक्का जाम (NH-3 आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग) के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के सभी साथियों को दिनांक 7 मई को सुबह 11:00 बजे शाजापुर में NH-3 आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में संगठन महासचिव संजय कामले , पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा , वरिष्ठ नेता जे.पी. धनोपिया , अरुण श्रीवास्तव , दीपचंद यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण एवं मोर्चा संगठनों के साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी साथियों ने किसानों के हित एवं उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने हेतु 7 मई को शाजापुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?