एकतरफा प्यार में खौफनाक कदम, मां ने कहा - बेटे ने खुद ही ब्लेड से काटा है गला

Apr 22, 2026 - 23:08
 0  31
एकतरफा प्यार में खौफनाक कदम, मां ने कहा - बेटे ने खुद ही ब्लेड से काटा है गला

उमरिया।  इंदवार थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ एकतरफा प्रेम में पड़े युवक ने खुद पर ही जानलेवा हमला कर लिया।  घायल युवक का नाम अनुज बर्मन बताया जा रहा है, जिसे गंभीर हालत में बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में गम्भीर हालत होने की वजह से कटनी अस्पताल रेफर किया गया है।  मां सुख्खी बाई बर्मन, निवासी ग्राम बडछड़ ने बताया कि घायल पुत्र गांव की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था और शादी की जिद पर अड़ा था।  इसी बात से व्यथित होकर बेटे ने आत्महत्या का प्रयास किया है, इससे पहले भी पुत्र अनुज ने आत्महत्या की कोशिश की थी।

          घटना दिनांक मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे अनुज ने फिर शादी को लेकर जिद की थी।मां द्वारा डांटने पर वह गुस्से में घर से निकलकर खेत पहुंचा और ब्लेड से अपने ही गले पर वार कर लिया।पहले ये मामला चाकू बाजी से जुड़ा हुआ सामने आया था, परन्तु मां के कथन के बाद पूरी घटना की तस्वीर ही बदल गई है।हालांकि इंदवार पुलिस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow