खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में लगातार कार्यवाही जारी, 02 वाहन जप्त

Apr 22, 2026 - 22:56
 0  18
खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में लगातार कार्यवाही जारी, 02 वाहन जप्त

उमरिया।   जिले में कलेक्टर महोदया श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम द्वारा खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम हेतु सतत् भ्रमण किया जा रहा है।

          इसी तारतम्य में खनिज अमले की वाहन जॉच में जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बडेरी में 01 ट्रेक्टर जिसका वाहन क्रमांक MP54AA0574 मय ट्राली वाहन स्वा‍मी समीप सिंह पिता  शिवहरेन्द्र सिंह को खनिज रेत के परिवहन करते पाए जाने से रोका गया जिसमें ई-टीपी नहीं पाए जाने से वाहन को जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम छादा तहसील नौरोजाबाद के पास 01 ट्रेक्टेर वाहन क्रमांक MP54ZA0736 मय ट्राली खनिज रेत का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है जिसके वाहन स्वामी सावित्री पति रसिया यादव हैं। उक्त दोनों वाहनो पर पर म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा संयुक्त अमले द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदया के निर्देशन में लगातार सघन जॉच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow