रसूलिया में धूमधाम से मनाया गया अक्षय महाकालेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस

Apr 21, 2026 - 22:42
 0  11
रसूलिया में धूमधाम से मनाया गया अक्षय महाकालेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस

एक वर्ष पूर्ण होने पर न्यू हनुमान नगर कॉलोनी के सभी नागरिकों, मातृशक्तियों द्वारा अक्षय महा कालेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया।

पिछले वर्ष अक्षय तृतीया पर भगवान अक्षय महाकालेश्वर एवं उनके परिवार भगवान गणेश,भगवान कार्त्तिकेय, मां गौरा, साथ ही मां नर्मदा , राम दरवार, व लड्डू गोपाल के मनमोहक विग्रह प्रतिमाओं की भी स्थापना की गई थी। 20 अप्रैल अक्षय तृतीया को एक वर्ष पूर्ण होने पर कॉलोनी के सभी नागरिकों एवं महिलाओं ने मिलकर धूम धाम से स्थापना दिवस मनाया जिसमें सुबह 4:00 बजे से पंडित कैलाश दुवे जी एवं मंदिर के पुजारी पंडित राजेश चौबे जी ने सामूहिक रुद्राभिषेक एवं हवन कराया । मंदिर कमेटी एवं कॉलोनी के सभी नागरिकों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

कन्या भोज के बाद दोपहर से शुरू हुए भंडारे मे शाम तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कालोनी की मातृशक्तियों द्वारा भजन कीर्तन कर, विशेष श्रंगार एवं महाआरती कर हर्षोल्लास से स्थापना दिवस मनाया गया। विशेष श्रंगार निकुंज महाजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का आह्वान किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से एस पी मेहरा, एच एस सोनी, जगदीश गौर, आशीष महाजन, निखिल मुनियार, सोनू,कीर्ति द्विवेदी, सूरज सोनी, मुकेश कानूनगो, श्रीमती तरुणा गौर, आर के नेमा, गोलू सैनी, अंजू चौरे, पायल ठाकुर, जुगलकिशोर मालवी, सचिन मालवीय,योगेश कृष्णा मालवीय, सौरभ दुबे, एन के भट्ट, विजय रघुवंशी, अशोक गौर, अखिलेश गुप्ता, सुमित गौर आदि का तन मन धन से सहयोग रहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram