बाघ के हमले से घायल हुआ युवक

May 16, 2025 - 14:50
 0  171
बाघ के हमले से घायल हुआ युवक

उमरिया।  बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के पनपथा कोर में मवेशी को पानी पिलाते समय टाइगर ने हमला किया है, इस हादसे में युवक के घायल होने की खबर है।

           बताया जाता है कि पनपथा कोर अंतर्गत ग्राम गागीताल निवासी उदय भान उम्र 35 वर्ष अपने मवेशियों को पानी पिला रहा था, इसी दौरान झाड़ियों में छिपे टाइगर ने हमला किया है।  अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने हल्ला गुहार लगाया, जिसके बाद टाइगर वन क्षेत्र की ओर भाग गया है।  इस घटना में घायल युवक गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

          सूत्रों की माने तो घटना बीट गंगीतल के कक्ष क्रमांक 432 की बताई जा रही है।  हादसे के बाद पार्क अमला घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया है, जहां फिलहाल घायल युवक इलाजरत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow